मौसम विभाग ने आज पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। यह स्थिति दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास कम दबाव के क्षेत्र के कारण बनी है।
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट वाले क्षेत्रों, कोंकण और गोवा में भारी वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल के हिमालय से लगे क्षेत्रों और उत्तर-पूर्वी इलाकों में भी इस महीने की 10 तारीख तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है।
उधर, तटीय कर्नाटक में आज तथा केरल, माहे और तमिलनाडु में कल तक भारी वर्षा की संभावना है। इस सप्ताह देश के अधिकतर हिस्सों में वर्षा और बिजली गिरने का अनुमान है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति और तनाव कम करने तथा संवाद एवं…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक को ईद की शुभकामनाएं देने…
भारतीय निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च, 2026 को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल…
भारतीय जनता पार्टी ने नौ अप्रैल को होने वाले केरल विधानसभा चुनाव के लिए 39…
भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “भारत को आने वाले कुछ वर्षों में स्वदेशी ड्रोन…