भारत

मौसम विभाग ने आज महाराष्‍ट्र, गुजरात, राजस्‍थान, पंजाब, यूपी, हिमाचल और सिक्किम सहित देश के कई हिस्‍सों में आज तेज़ बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, दक्षिण हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, दिल्ली, केरल और तटीय कर्नाटक में आज मूसलाधार वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को गुजरात तट, पूरे कोंकण तट, सोमालिया तट और आस-पास के समुद्री क्षेत्रों, ओमान और आस-पास के यमन तट और आस-पास के समुद्री क्षेत्रों, मध्य और आस-पास के उत्तर, दक्षिण अरब सागर और उत्तर-पूर्व अरब सागर के कई हिस्सों में न जाने की सलाह दी है।

मछुआरों को यह भी सलाह दी गई है कि वे उत्तरी आंध्र प्रदेश तट, मध्य, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भागों और अंडमान सागर के कई हिस्सों में न जाएँ। तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में गर्म और आर्द्र स्थितियाँ बने रहने की सम्‍भावना है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

5 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

7 घंटे ago