भारत

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन में देश के पूर्वोत्‍तर, पश्चिम और दक्षिणी हिस्‍सों में बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन में देश के पूर्वोत्‍तर, पश्चिम और दक्षिणी हिस्‍सों में बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले तीन से चार दिन तक पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्रों, असम, मेघालय, सिक्किम, गोआ, मध्‍य महाराष्‍ट्र, कर्नाटक और गुजरात में भी यही स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन राय ने बताया कि आने वाले दिनों में चक्रवाती असर में थोडा बदलाव के कारण बिहार के कई हिस्‍सों में बहुत तेज बारिश होगी।

आज एक्‍सट्रीमली हैवी रेन फॉल का पूर्वानुमान है सब-हिमालयन वेस्‍ट बंगाल, सिक्किम, वेस्‍ट असम और वेस्‍ट मेघालय में। अति भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किए हैं ईस्‍ट उत्‍तर प्रदेश, बिहार, असम के बाकी हिस्‍से, अरूणाचल प्रदेश में। परसों तक पूरा नॉर्थ इंडियन प्‍लेन्‍स में बारिश बढ जाएगा।

सेंट्रल इंडिया में भारी वर्षा जारी रहेगा, कल जैसे ही मानसून नार्थ में सिफ्ट करेगा। उससे पहले सेंट्रल इंडिया यानी की मध्‍य प्रदेश में कल अति भारी वर्षा होने की पोसिबिलिटी है। वेस्‍ट कोस्‍ट में गुजरात, सौराष्‍ट्र, कच्‍छ, कोंकण और मध्‍य महाराष्‍ट्र में अति भारी वर्षा होने की चेतावनी है। दिल्‍ली में आज और कल लाइट रेन का पोसिबिलिटी दिए हैं।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

10 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

12 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

12 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

12 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

12 घंटे ago