भारत

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भीषण गर्मी की स्थिति का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में भयंकर लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। बिहार के कुछ भागों, झारखंड, तेलंगाना, रायलसीमा, अंदरूनी कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, केरल, माहे, कोंकण, पश्चिम उत्‍तर प्रदेश, तटीय आंध्रपदेश और यामन में तीस अप्रैल तक भीषण गर्मी की संभावना व्‍यक्‍त की गई है।

तीस अप्रैल तक ही गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ उप हिमालयी क्षेत्रों में भी भीषण गर्मी के आसार है। त्रिपुरा, केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, करईकल, असम, मेघालय, कोंकण और गोआ में रविवार तक उमस भरी गर्मी की संभावना व्यक्त की गई हैं।

इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्‍ली में आज आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। राजधानी में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने के आसार हैं।

Editor

Recent Posts

भारत और विश्व बैंक ने पारंपरिक ऋण देने के अतिरिक्‍त अपनी साझेदारी का विस्तार करने पर चर्चा की

भारत और विश्व बैंक ने पारंपरिक ऋण देने के अतिरिक्‍त अपनी साझेदारी का विस्तार करने…

19 मिनट ago

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इस महीने के अंत में नई दिल्ली में आयोजित होने…

31 मिनट ago

BCCI ने अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा

भारतीय क्रिकेट कन्‍ट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए…

2 घंटे ago

पीएम मोदी ने फिर से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की अनावश्‍यक खरीद और विदेश में विवाह आयोजन से बचने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक बार पुन: लोगों से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की…

4 घंटे ago

अमेरिका ने ईरान में आईआरजीसी के ठिकानों पर फिर से हमले किए

अमरीका ने ईरान में इस्‍लामिक रेवोल्‍युशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) को निशाना बना कर नए सिरे…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में आयोजित 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2026…

4 घंटे ago