भारत

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी दी

मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार से पांच दिन में उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान शनिवार को व्यक्त किया। मौसम विभाग ने कहा कि वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, जो उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों के करीब है।

आईएमडी ने कहा है कि पूर्वोत्तर राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश के पूर्व, उत्तर-पश्चिम में निचले क्षोभमंडल स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हुआ है। उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिम हिस्से से निम्न दबाव वाले क्षेत्र की एक प्रणाली बन गई है।

आईएमडी ने कहा कि मौसम की इन प्रणालियों के कारण 29 जून से तीन जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, झारखंड और ओडिशा में 29-30 जून को और बिहार में 30 जून से दो जुलाई तक भारी वर्षा होने का अनुमान है।

आईएमडी ने इस अवधि के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी वर्षा का भी अनुमान जताया है।

पूर्वोत्तर में, असम के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंचरण अगले पांच दिन में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज के साथ बौछारें, बिजली गिरने तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा लाएगा।

अरुणाचल प्रदेश में 29-30 जून को तथा 29 जून को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान है। आईएमडी ने 29 जून से एक जुलाई तक सौराष्ट्र, कच्छ, केरल, तमिलनाडु तथा तटीय और दक्षिण कर्नाटक में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान लगाया है।

आईएमडी ने यह भी कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। आईएमडी ने कहा कि अगले दो से तीन दिन में पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब के अधिकांश हिस्सों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के शेष इलाकों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Editor

Recent Posts

रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (DSSC) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…

5 घंटे ago

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के नायक कर्नल सोनम वांगचुक (एमवीसी) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…

5 घंटे ago

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…

6 घंटे ago

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्‍प पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…

6 घंटे ago

भारत और अमरीका ‘पैक्स सिलिका’ के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने और व्यापक आर्थिक तथा तकनीकी संबंधों को विस्तार देने पर सहमत हुए

भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…

6 घंटे ago