insamachar

आज की ताजा खबर

खेल

फीफ़ा विश्‍व कप में हुए रोमांचक मुक़ाबले में अर्जेंटीना, काबो वर्डे को 3-2 से हराकर अंतिम सोलह में; मिस्र भी अंतिम सोलह में पहुंचा

फीफा फुटबॉल विश्व कप में, अर्जेंटीना ने अमरीका के मियामी गार्डन्स में खेले गए रोमांचक राउंड ऑफ़ 32 के मैच में काबो वर्डे को अतिरिक्‍त समय के बाद 3-2 से हराकर प्री-क्‍वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। लियोनेल मेसी ने टूर्नामेंट में अपना सातवां गोल करते हुए मैच के 29वें मिनट में अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। मैच का फैसला एक सौ 11वें मिनट में निर्णायक गोल से हुआ। प्री-क्‍वार्टर फाइनल में अब मंगलवार को अर्जेंटीना का सामना मिस्र से होगा। इससे पहले, मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर प्री-क्‍वार्टर फाइनल में जगह पक्की की थी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *