भारत ने एशिया कप क्रिकेट में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया है। इस जीत से भारत की सुपर फ़ोर में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है।
दुबई में कल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम केवल 126 रनों पर सिमट गई। जवाब में भारत ने केवल तीन विकेट खोकर पच्चीस गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने तीन, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने 31 रनों तथा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली।
मैच के बाद अपने संबोधन में कप्तान सूर्य कुमार यादव ने पहलगाम आतंकी हमले का जि़क्र करते हुए टीम की जीत को भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी है।
इससे पहले भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को हराया था। भारतीय टीम ने मेजबान यूएई को सिर्फ 57 रनों पर ही ढेर कर दिया था।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्टीफन मिलर को व्हाइट हाउस का नया चीफ ऑफ…
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज दीपोत्सव का दसवां संस्करण मनाया जाएगा। इस वर्ष दीपोत्सव…
भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूरोपीय संघ के प्रमुख अनुसंधान एवं नवाचार कार्यक्रम होराइज़न…
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं…