चेन्नई में आईपीएल क्रिकेट में आज शाम साढे सात बजे चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे। प्लेऑफ में बने रहने के लिए यह मैच दोनों टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अंक तालिका में हैदराबाद तीसरे और चेन्नई छठे स्थान पर है। प्रतियोगिता में कल डेल्ही कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हरा कर प्लेऑफ में जगह बनाई।





