बिज़नेस

नवंबर महीने में देश के प्रमुख-क्षेत्रों के उत्पादन में वार्षिक-आधार पर 4.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार इस साल नवंबर में देश के प्रमुख क्षेत्रों के उत्पादन में वार्षिक आधार पर चार दशमलव तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार सीमेंट, कोयला, इस्पात, बिजली, रिफाइनरी उत्पाद और उर्वरक के उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।

चालू वित्त वर्ष के नवंबर में कोयला उत्पादन में सात दशमलव पांच प्रतिशत, पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादों में दो दशमलव नौ प्रतिशत, उर्वरकों में दो प्रतिशत, इस्पात में चार दशमलव आठ प्रतिशत, सीमेंट में 13 प्रतिशत और बिजली उत्‍पादन में तीन दशमलव आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

इस बीच, पिछले साल इसी महीने की तुलना में कच्चे तेल में दो दशमलव एक प्रतिशत और प्राकृतिक गैस में एक दशमलव नौ प्रतिशत की गिरावट आई है।

आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक आठ उद्योगों के उत्पादन के संयुक्त और अलग-अलग निष्‍पादन को मापता है। ये उद्योग हैं- सीमेंट, कोयला, कच्चा तेल, बिजली, उर्वरक, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और इस्पात।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में शामिल वस्तुओं का चालीस दशमलव दो-सात प्रतिशत हिस्सा आठ प्रमुख उद्योगों का है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

2 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

3 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

3 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

3 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

3 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

3 घंटे ago