भारत

देशभर में नव वर्ष 2025 के स्‍वागत के लिए तैयारियां जोरों पर

देशभर में नववर्ष 2025 के स्‍वागत के लिए तैयारियां जीरो पर हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। दिल्‍ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोग नव वर्ष 2025 का स्‍वागत करने के लिए तैयार हैं। राजधानी में इसके लिए काफी तैयारियां की गई हैं।

दिल्‍ली यातायात पुलिस के अपर आयुक्‍त दिनेश कुमार गुप्‍ता ने दिल्‍ली पुलिस की जानकारी के आधार पर बताया है कि नववर्ष समारोह के मद्देनजर परामर्श जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस शहर के लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। पुलिस द्वारा किसी भी अपनी घटना को रोकने के लिए प्रमुख बाजारों में सीसीटीवी कैमरे और पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती सहित विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने बताया कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के निकास द्वार आज रात 9 बजे बंद कर दिए जाएंगे हालांकि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से आखिरी ट्रेन रवाना होने तक यात्रियों को प्रवेश की अनुमति होगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने बताया कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गन्‍तव्‍य वाले क्‍यूआर कोड़ टिकट भी आज रात 8 बजे से डीएमआरसी के मोबाइल ऐप के माध्यम से जारी नहीं किए जाएंगे। बाकी सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं नियमित समय सारणी के अनुसार चलती रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने नववर्ष की संध्या पर यातायात को सुगम बनाने के लिए एक परामर्श भी जारी किया है। यातायात पुलिस के अनुसार आज रात 8 बजे के बाद कनॉट प्लेस के इनर और आउटर सर्कल में बिना पास के किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नया साल के न्‍यू ईयर सेलिब्रेशंस में ट्रैफिक में बड़ा एलिब्रेट सा एक प्लान बनाया है और हमने इसमें एडवाइजरी भी इशू करी है, जैसे कनॉट प्‍लेस के एरिया में 8 बजे के बाद गाड़ियों का कोई भी मूवमेंट नहीं होने देंगे। रजिस्‍टर्ड मूवमेंट अलाउड होगा और जो भी मूवमेंट 8 बजे के बाद अगर है तो कुछ लिमिटेड स्‍टीकर्स दिए गए हैं गाड़ियों को, क्‍योंकि एंटर्स वगैरहा पार्टी या फंक्शंस है, उनका न्‍यू ईअर सेलिब्रेशंस है उनकी तरफ से हमने स्‍टीकर्स इशू करवाए गए हैं, उन्‍हीं गाड़ियों को हम अंदर करेंगे, जिससे कि हमारा ट्रैफिक कंजक्‍शन ना हो।

इस बीच मुंबई और नवी मुंबई पुलिस ने भी नववर्ष समारोह के लिए सुरक्षा और शांति बनाए रखने के उद्देश्‍य से कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की है। नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भांबरे ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने 15 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

उत्तराखंड भी नववर्ष के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। उत्तराखंड में नये साल के जश्न को मनाने के लिये पर्यटकों के पहुंचने का क्रम जारी है। खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद पर्यटकों का आना और भी बढ़ गया है। राज्य के प्रमुख हिल स्टेशनों जैसे नैनीताल, मसूरी, धनोल्टी, औली, टिहरी और अल्मोड़ा में सैलानियों की भीड़ देखी जा रही है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पर्यटकों के आगमन से उनके व्यापार में तेजी आई है। इस बीच, प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े उपाय किए हैं। मसूरी में विशेष यातायात योजना लागू की गई है। नैनीताल जिले में ही नये साल के मौके पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। आज सुबह 9 बजे से कल रात 10 बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Editor

Recent Posts

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली…

6 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा- ईरान युद्ध ने मध्यावधि चुनाव को प्रभावित किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में आठ महीने से जारी…

6 घंटे ago

सरकार ने निम्‍न गुणवत्‍ता वाली दवाओं का निर्माण लाइसेंस तत्काल निलंबित करने का प्रस्ताव रखा

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने…

6 घंटे ago

CCI ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ कारोबार के अधिग्रहण और अन्य संबंधित लेन-देन को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ…

7 घंटे ago

CCI ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की कुछ प्रतिभूतियों की सदस्यता लेने को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट…

7 घंटे ago

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण आयोजित हुआ

भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया…

7 घंटे ago