फिलिस्तीन के विस्थापित और घायल लोगों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर इजरायल के हमले के बाद मध्य गजा में 30 फिलिस्तीनी मारे गए और एक सौ से अधिक लोग घायल हो गए। इस बीच इजरायल सेना ने कहा कि इस हमले में स्कूल परिसर के भीतर स्थित हमास के निर्देशन और नियंत्रण कक्ष को निशाना बनाया गया था।
सेना ने कहा कि इस स्कूल का इस्तेमाल इजरायली सैनिकों पर हमला करने और हथियारों को जमा करने के लिए किया जा रहा था। इजरायली सेना का कहना है कि हमले से पहले नागरिकों को एक चेतावनी दी गई थी। इससे पहले फिलिस्तीन अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि खान युनिस के दक्षिणी शहर में इजरायली हमलों में कम से कम 14 फलस्तीनी मारे गए हैं।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…
ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…
पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…
रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…