भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कमकारी सेक्टर में शनिवार को पाकिस्तान की ‘बॉर्डर एक्शन टीम’ (बीएटी) के हमले को नाकाम कर दिया। हालांकि इस दौरान हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक कैप्टन सहित चार अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गए। सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भी मारा गया जबकि दो अन्य घुसपैठिये घंटों तक चली भीषण गोलीबारी के बीच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भाग गए। ‘बैट’ में आम तौर पर पाकिस्तानी सेना के विशेष बल के जवान और आतंकवादी शामिल होते हैं। इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, ‘‘भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने आज सुबह कमकारी सेक्टर में ‘बॉर्डर एक्शन टीम’ के हमले को नाकाम कर दिया।’’
जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास के तहत सरकार ओडिशा से बीएसएफ की दो बटालियन भेज रही है जिसमें 2,000 से अधिक जवान हैं। जम्मू क्षेत्र में हाल में हुए आतंकवादी हमलों के मद्देनजर दोनों इकाइयों को नक्सल रोधी अभियान से तत्काल हटाने का निर्णय लिया गया।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…