अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में विदेशी विद्यार्थियों के द‍ाखिले पर रोक लगाई

ट्रम्प प्रशासन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में विदेशी विद्यार्थियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। अमरीका के गृह विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम ने इस संदर्भ में विश्वविद्यालय को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अन्य देशों के छात्रों का नामांकन एक विशेष सुविधा है, न कि अधिकार।

गृह विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय को लिखे पत्र में कहा है कि ट्रम्प प्रशासन के इस फैसले के बाद, मौजूदा विद्यार्थियों को दूसरे संस्थानों में जाना होगा या फिर वे अपना कानूनी दर्जा खो देंगे। सुश्री नोएम ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन सरकार के निर्देशों का पालन करने में विफल रहा है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से अन्य विश्वविद्यालयों को भी साफ-साफ समझ लेना चाहिए कि ट्रम्प प्रशासन हर हाल में कानून को लागू करेगा और शैक्षिक परिसर में अमरीका या यहूदी-विरोधी गतिविधियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

नोएम ने कहा कि अगर हार्वर्ड विदेशी छात्रों को दाखिला देना जारी रखना चाहता है, तो उसे 72 घंटे के भीतर ट्रम्प प्रशासन के निर्देशों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि हार्वर्ड विश्वविद्यालय अपने परिसर में हिंसा और यहूदी-विरोधी भावना को बढ़ावा दे रहा है और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ तालमेल बनाए हुए है।

उधर, हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने कहा है कि ट्रम्प सरकार की इस कार्रवाई से विश्वविद्यालय को गंभीर नुकसान हो सकता है। विश्वविद्यालय के अनुसार, हर साल 500 से 800 भारतीय छात्र हार्वर्ड में पढ़ने के लिए आते हैं। समाचार कक्ष से मृगनयनी पांडेय।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

2 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

2 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

2 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

2 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

2 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

2 घंटे ago