भारत

NIEPVD, देहरादून में ‘अंतर दृष्टि’ डार्क रूम का उद्घाटन और अमर सेवा संगम के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून ने राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ (एनएबी), नई दिल्ली के सहयोग से दिनांक 07 अप्रैल, 2025 को ‘अंतर दृष्टि’, एक अद्वितीय संवेदी अंधेरा कक्ष, का उद्घाटन किया। इस सुविधा का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) के सचिव राजेश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की संयुक्त सचिव मनमीत कौर नंदा और एनआईईपीवीडी के निदेशक प्रदीप अनिरुद्धन भी उपस्थित थे।

‘अंतर दृष्टि’ एक विशेष रूप से डिजाइन किया गया संवेदी अनुभव स्थान है जिसका उद्देश्य दृष्टिबाधित व्यक्तियों के सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समाज को संवेदनशील बनाना है। इस अंधेरे कमरे में, लोग पूर्ण अंधकार का अनुभव करते हैं और ऐसी गतिविधियों में संलग्न होते हैं जो अंधे या कम दृष्टि वाले लोगों को रोजमर्रा के अनुभवों का अनुकरण करने में मदद करती हैं। यह पहल धारणा एवं जीवित वास्तविकता के बीच की खाई को पाटकर सहानुभूति, समझ एवं समावेश को बढ़ावा देने की कोशिश करती है।

उद्घाटन के अतिरिक्त, एनआईईपीवीडी देहरादून ने अमर सेवा संगम के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है, जो दिव्यांगता पुनर्स्थापन एवं समावेशी विकास के क्षेत्र में एक अग्रणी संगठन है। इस एमओयू पर राजेश अग्रवाल, सचिव, डीईपीडब्ल्यूडी, और मनमीत कौर नंदा, संयुक्त सचिव, डीईपीडब्ल्यूडी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किया गया।

इस सहयोग के माध्यम से, एनआईईपीवीडी ‘इनेबल इंक्लूजन’ ऐप को लागू करेगा, जो कि अमर सेवा संगम द्वारा विकसित एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जो विकासात्मक दिव्यांग बच्चों की शुरुआती पहचान, मध्यवर्तन और ट्रैकिंग के लिए है। बौद्धिक और विकासात्मक आवश्यकताओं का समर्थन करने के लिए इस ऐप का विभिन्न समुदायों में सफलतापूर्वक उपयोग किया गया है।

समझौते के अंतर्गत, एनआईईपीवीडी अपनी दृष्टि विकारों में विशेषज्ञता को एकीकृत करेगा जिससे ऐप के दायरे का विस्तार किया जा सके, जिससे यह दृष्टिहीन लोगों की आवश्यकताओं को ज्यादा सुलभ एवं प्रतिक्रियाशील बन सके। यह पहल डिजिटल माध्यमों से व्यक्तिगत समर्थन एवं सेवाओं को सुगम बनाएगी, जिससे पुनर्वास मध्यवर्तनों की पहुंच एवं प्रभावशीलता को बढ़ावा मिलेगा।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

3 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

3 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

3 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

3 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

4 घंटे ago