Defence News

भारत ने वर्ष 2023-24 में स्वदेशी रक्षा उत्पादन में 1.27 लाख करोड़ रुपये की अब तक की सबसे अधिक वृद्धि हासिल की

मेक इन इंडिया पहल के शुभारंभ के बाद से 2023-24 में भारत के स्वदेशी रक्षा उत्पादन में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही भारत का स्वदेशी रक्षा उत्पादन अब रिकॉर्ड 1 लाख 27 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रक्षा उत्पादन में वर्ष 2014-15 के 46,429 करोड़ के मुकाबले 174% बढ़ोतरी हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि कभी विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भर रहने वाला देश अब स्वदेशी विनिर्माण में उभरती हुई शक्ति बन गया है और घरेलू क्षमताओं के माध्यम से अपने सैन्य बल का निर्माण कर रहा है। वहीं देश का रक्षा निर्यात भी वर्ष 2013-14 के 686 करोड़ से बढ़कर 2023-24 में 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया। यह पिछले एक दशक में 30 गुना वृद्धि के साथ अब तक के सर्वाधिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में व्यापार करने में आसानी के लिए कई कदम उठाए हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने मलावी के लोगों के लिए मानवीय सहायता के रुप में एक हजार मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी

मलावी में अल नीनो के कारण सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अल नीनो…

1 घंटा ago

भारतीय सशस्त्र बलों का दल संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2026 के ग्यारहवें संस्करण में भाग लेने के लिए सेशेल्स पहुंचा

भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल सेशेल्स रक्षा बलों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये-…

1 घंटा ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, सरकार पश्चिम एशिया में उभरते घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रही है

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि सरकार पश्चिम एशिया में उभरते घटनाक्रमों…

1 घंटा ago

बीजेपी ने बिहार, ओडिशा और हरियाणा में राज्यसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार, ओडिशा और हरियाणा में राज्यसभा चुनावों के लिए केंद्रीय…

1 घंटा ago

पश्चिम एशिया से भारतीय विमानन कंपनियों ने आज 50 उड़ानें संचालित करने की योजना बनाई

नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि वह पश्चिम एशिया में उत्पन्न स्थिति पर कड़ी…

2 घंटे ago

मध्य प्रदेश STSF और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने कानपुर से अंतरराष्ट्रीय सरीसृप तस्करी रैकेट के सरगना को गिरफ्तार किया

मध्य प्रदेश राज्य टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एमपी एसटीएसएफ) ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) के…

2 घंटे ago