भारत और कनाडा राष्ट्रीय सुरक्षा तथा कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग के लिए एक साझा कार्य योजना तैयार करने पर सहमत हो गए हैं। यह निर्णय शनिवार को ओटावा में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नताली ड्रोइन के बीच बैठक में लिया गया।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश सुरक्षा और कानून प्रवर्तन संपर्क अधिकारी नियुक्त करेंगे और उनकी संबंधित एजेंसियां कार्य संबंधों को मजबूत करेंगी।
दोनों पक्षों ने साइबर सुरक्षा नीति और साइबर सुरक्षा मुद्दों पर सूचना साझा करने में सहयोग पर चर्चा जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई। श्री डोभाल ने शुक्रवार को कनाडा के रक्षा मंत्री गैरी आनंदसंगारे से भी भेंट की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री…
नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर टर्मिनल 1 के बे-संख्या 106 के पास…
आईपीएल क्रिकेट में, आज अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।…
इस्राएल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम कल रात से लागू हो गया।…
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,…