भारत

भारत और मिस्र ने कौशल विकास में रणनीतिक सहयोग के माध्यम से संबंधों को सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श किया

भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने 28 अप्रैल, 2025 को कौशल भवन, नई दिल्ली में विचार-विमर्श के एक महत्वपूर्ण दौर के लिए मिस्र के तकनीकी शिक्षा उप मंत्री महामहिम प्रो. डॉ. अयमान बहा अल दीन के नेतृत्व में आए एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की। यह मुलाकात लगातार मजबूत होते भारत-मिस्र संबंधों में एक और महत्वपूर्ण कदम है। यह वर्ष 2023 में द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने और हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिस्र के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर आधारित है।

एमएसडीई के सचिव अतुल कुमार तिवारी ने दोनों देशों और स्थानीय लोगों के बीच स्थायी और संस्थागत संबंधों के बारे में बताया। उन्होंने कौशल भारत मिशन के माध्यम से “विश्व की कौशल राजधानी” बनने के भारत के दृष्टिकोण पर जोर दिया, जिसके अंतर्गत पहले से ही करीब चार लाख लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और बड़े डेटा जैसे उन्नत क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया जा चुका है। साथ ही 1.3 मिलियन से अधिक उद्यमियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

भारत द्वारा अपने व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (टीवीईटी) इको सिस्टम को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने के प्रयासों तथा विश्व स्तरीय कौशल भारत अंतर्राष्ट्रीय केंद्रों की स्थापना को अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया।

मिस्र के प्रतिनिधिमंडल ने मिस्र के व्यापक टीवीईटी सुधारों के बारे में जानकारी साझा की, जिसमें ईयू समर्थित टीवीईटी मिस्र सुधार कार्यक्रम और सेक्टर स्किल काउंसिल की स्थापना शामिल है, जो भारत के स्केलेबल और किफायती कौशल मॉडल के साथ प्रतिध्वनित होती है। दोनों पक्षों ने चल रहे सहयोगों की सफलता जैसे भारत के एनआईईएलआईटी और मिस्र के सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के बीच 2024 समझौता ज्ञापन, एल-सेवेदी समूह की एमिटी विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी और काहिरा में भारत समर्थित व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र आदि का उल्लेख किया।

दोनों देशों ने भविष्य में आपसी सहयोग के लिए कई आशाजनक मुद्दों की पहचान की। इनमें संयुक्त प्रमाणन कार्यक्रम, संकाय और छात्र आदान-प्रदान, डिजिटल कौशल और उद्यमिता पहल, सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि, पर्यटन और हरित कौशल जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना शामिल है। दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी, भविष्य के लिए तैयार कार्यबल बनाने और व्यापक दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए एक मिसाल के रूप में अपनी साझेदारी का उपयोग करने के लिए साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Editor

Recent Posts

CCPA ने होटलों एवं रेस्तरां में “एलपीजी शुल्क” व इसी तरह के अन्य शुल्क लगाने संबंधी अनुचित व्यापार प्रथाओं को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…

13 सेकंड ago

कैबिनेट ने आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण एवं ट्रैकिंग (IVFRT) स्कीम जारी रखने की मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…

12 मिनट ago

कैबिनेट ने 28,840 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना – संशोधित उड़ान योजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से…

16 मिनट ago

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया- कोविड के बाद एक हजार से अधिक रेलगाडियां शुरू की गई

रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि देश में कोविड के बाद लगभग एक…

23 मिनट ago

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया

लोकसभा ने ध्वनि मत से वित्त विधेयक 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक वित्त…

25 मिनट ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है।…

29 मिनट ago