अंतर्राष्ट्रीय

भारत और यूरोपीय संघ अगले सप्ताह नई दिल्ली में नए सुरक्षा और रक्षा भागीदारी समझौते पर हस्ताक्षर करने को तैयार

भारत और यूरोपीय संघ के बीच अगले सप्‍ताह नई दिल्‍ली में शिखर सम्‍मेलन में नए सुरक्षा और रक्षा भागीदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर होने के साथ रणनीतिक संबंध और मजबूत होंगे। यूरोपीय संघ में विदेश नीति प्रमुख काजा कलास ने कल शाम फ्रांस में यूरोपीय संसद में संबोधन के दौरान इसकी घोषणा की।

काजा कलास ने कहा कि इस समझौते से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करने के साथ समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद से निपटने और साइबर सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग मजबूत होगा। काजा कलास ने कहा कि यूरोप भारत के साथ एक नया शक्तिशाली एजेंडा पेश करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में से एक है। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक घटनाक्रमों में भारत और यूरोपीय संघ दोनों को एक साथ काम करके फायदा होगा। सुरक्षा के अलावा यूरोपीय संघ और भारत आवाजाही के बारे में सहयोग के लिए समग्र ढांचे पर समझौता ज्ञापन को भी अंतिम रूप देने के लिए तैयार हैं। इससे कारीगरों, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और उच्च कौशल पेशेवरों की आवाजाही आसान होगी तथा अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। काजा कलास ने कहा कि यूरोपीय संघ का लंबे समय से लंबित यूरोपीय संघ-भारत मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता को अंतिम रूप देने का लक्ष्य है। इस समझौते पर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फ़ॉन डेर लॉयन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष अंतोनियो कोस्ता की भारत यात्रा के दौरान हस्ताक्षर होंगे। ये दोनों गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं। वे 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ 16वें भारत-यूरोपीय संघ की सह-अध्यक्षता करेंगे।

Editor

Recent Posts

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी

पश्चिम एशिया संघर्ष के 26वें दिन भी पूरे क्षेत्र में हमलों का सिलसिला जारी है।…

2 मिनट ago

छत्तीसगढ़ में आज माओवादी संगठन के एक शीर्ष नेता पापा राव समेत कुल 18 माओवादियों ने समर्पण किया

छत्तीसगढ़ में आज माओवादी संगठन के एक शीर्ष नेता पापा राव समेत कुल 18 माओवादियों…

6 मिनट ago

बांग्लादेश में मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्‍तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्‍या की स्‍मृति में आज नरसंहार दिवस

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्‍तान द्वारा निहत्थे लोगों की हत्‍या की स्‍मृति में आज…

8 मिनट ago

अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्‍त करने के लिए 15 सूत्री योजना का प्रस्‍ताव भेजा, ईरान का कई खाड़ी देशेां पर हमला जारी

अमरीका ने ईरान को संघर्ष समाप्त करने और उसके परमाणु कार्यक्रम को खत्‍म करने के…

12 मिनट ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैश्विक संकट के बीच कृषि क्षेत्र की स्थिरता सुनिश्चित करने हेतु उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने निवास पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक…

15 मिनट ago

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने लैक्रोस टीमों से 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य रखने आह्वान किया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को रियाद में आयोजित…

19 मिनट ago