जी-4 देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पुनर्गठन के लिए शीघ्र कार्रवाई का एक मॉडल प्रस्तुत किया है। समूह ने चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था में सुधारों में देरी से और अधिक मानवीय पीड़ा और कष्ट होंगे।
भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने कल न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में परिषद सुधारों के लिए अंतर-सरकारी वार्ता में जी-4 की ओर से यह बात कही। जी-4 में भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान शामिल हैं। पी. हरीश ने सभी श्रेणियों और भौगोलिक क्षेत्रों को शामिल करते हुए सुधारों के लिए जी4 के ठोस मॉडल को सामने रखा।
परिषद का आकार वर्तमान 15 से बढ़ाकर 25 या 26 किया जाना चाहिए, जिनमें से छह नए स्थायी पद होने चाहिए। इन छह नए स्थायी पदों में से दो अफ्रीकी क्षेत्र को, दो एशिया प्रशांत क्षेत्र को और एक-एक लातिन अमरीका और पश्चिमी यूरोप को दिए जाने चाहिए।
भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…
गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से…
रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष…
निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया।…
भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही…