अंतर्राष्ट्रीय

भारत और इस्राइल ने तेल अवीव में मुक्त व्यापार समझौते-की संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए

भारत और इस्राइल ने तेल अवीव में मुक्त व्यापार समझौते-की संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए हैं। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इस्राइल के उद्योग मंत्री नीर बरकत ने इन शर्तों पर हस्ताक्षर किए। पीयूष गोयल ने कहा कि इसका उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को नया रूप देना है। उन्होंने कहा कि यह व्यापार, आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए एक संतुलित, व्यापक और आपसी रूप से लाभकारी समझौते पर बातचीत आसान बनाने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है। पीयूष गोयल ने कहा कि प्रस्तावित समझौता वस्तुओं और सेवाओं की बेहतर बाज़ार पहुंच, निवेश और व्यापार के अवसर खोलेगा। नीर बरकत ने भारत के साथ उद्यम में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। उन्‍होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभर रहा है। नीर बरकत ने कहा कि भारत भविष्य में एक महान वैश्विक शक्ति बनेगा।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

6 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

6 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

6 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

7 घंटे ago