भारत और जापान ने बृहस्पतिवार को दक्षिण एशिया में सीमापार आतंकवादी गतिविधियों समेत आतंकवाद के खतरों तथा इस तरह की चुनौतियों से एकजुट होकर निपटने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की। आतंकवाद निरोधक कार्रवाई पर भारत-जापान संयुक्त कार्य समूह की बैठक में दोनों पक्षों ने कट्टरता और आतंकी वित्तपोषण के खिलाफ सहयोग बढ़ाने तथा आतंकवादियों द्वारा नई एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर भी ध्यान केंद्रित किया।
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘दोनों क्षेत्रों ने दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया, पूर्व एशिया, पश्चिम एशिया में सरकार प्रायोजित सीमापार आतंकवाद समेत अपने अपने क्षेत्रों में आतंकी खतरों पर तथा अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र में भी आतंकी गतिविधियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’
आतंकवाद निरोधक कार्रवाई पर भारत-जापान संयुक्त कार्यसमूह की छठी बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के डी देवल ने की।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…