भारत और जापान ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के रूप में आर्थिक सुरक्षा के महत्व का उल्लेख किया है। आर्थिक सुरक्षा सहयोग पर भारत-जापान संयुक्त घोषणापत्र में कहा गया है कि आर्थिक सुरक्षा साझेदारी आपसी विश्वास, साझा मूल्यों और आपसी हितों पर आधारित है। इसके अनुसार दोनों देशों की समृद्धि, सुरक्षा और आर्थिक भविष्य आपस में गहराई से जुड़े हुए हैं। यह घोषणापत्र इस बात की मान्यता है कि अद्यतन मुक्त और स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र तथा अंतरक्षेत्रीय सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र उन्नति-महासागर परिकल्पना के बीच तालमेल दोनों पक्षों को आर्थिक सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करता है। दोनों देश पांच प्रमुख क्षेत्रों – सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिज, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा तथा औषधि क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करेंगे।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी…
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…
निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…
केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…
सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…
भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…