भारत

श्री अमरनाथ जी यात्रा आज सुबह जम्मू कश्मीर के पहलगाम और बालतल मार्गों से शुरू

श्री अमरनाथ जी यात्रा आज सुबह जम्मू कश्मीर के पहलगाम और बालतल मार्गों से शुरू हो गई है। पूरे देश से लाखों श्रद्धालु 57 दिनों की तीर्थयात्रा के दौरान पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर का दर्शन करेंगे। यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी।

बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों के बीच, अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्‍था आज सुबह प्रवित्र गुफा की तरफ रवाना हो गए हैं। अगले 57 दिनों की इस यात्रा के दौरान, लाखों श्रद्धालुओं नुनवान–पहलगाम और बालतल रास्‍तों से होते हुए बाबा बर्फानी के यहां अपनी हजारी देंगे। दोनों रास्‍तों पर अधिकारियों ने मेडिकल कैम्‍प, विश्राम करने की जगाहें, लंगर, पीने के पानी की सुविधा और मौसम की पल–पल जानकारी रखने जैसे व्‍यापक इंतेजाम किए हैं। यात्रा को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। इस बीच, यात्रियों का दूसरा जत्था आज भगवती नगर यात्री निवास से निकलकर घाटी की तरफ रवाना हो गया है।

Editor

Recent Posts

बैडमिंटन: डेनमार्क ओपन 2026 आज से ओडेसा में शुरू होगा

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…

15 मिनट ago

चुनाव आयोग ने सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया

निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…

23 मिनट ago

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन को एमआरपी के 30% तक सीमित किया

केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…

46 मिनट ago

सरकार ने इस्पात क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार किया

सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…

48 मिनट ago

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़ 41 लाख से अधिक हो गई

भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…

50 मिनट ago