अंतर्राष्ट्रीय

भारत और कोरिया ने सियोल में निरस्‍त्रीकरण और अप्रसार पर विचार विमर्श किया

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच निरस्‍त्रीकरण और अप्रसार पर संवाद सियोल में आयोजित किया गया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों ने परमाणु, रासायनिक और जैविक क्षेत्रों के अप्रसार और निरस्त्रीकरण के विकास पर चर्चा की। दोनों पक्षों में क्षेत्रीय अप्रसार मुद्दों, बाहरी अंतरिक्ष सुरक्षा से जुड़े मुद्दों, सैन्‍य क्षेत्र में एआई और पारंपरिक हथियारों और बहुपक्षीय निर्यात नियंत्रण तंत्र पर भी चर्चा की।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व विदेश मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव मुआनपुई सैयावी और दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व विदेश मंत्रालय के परमाणु अप्रसार और परमाणु मामले के महानिदेशक युन जोंग क्वोन ने किया।

Editor

Recent Posts

भारत ने इंग्‍लैंड को दूसरे सेमीफाइनल में 7 रन से हराया, ICC T20 क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में पहुंचा

भारत आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में पहुंच गया है। कल रात मुंबई के…

15 मिनट ago

अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसे रूसी तेल की खरीद के लिए 30 दिन की छूट दी

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत को समुद्र में फंसे रूसी तेल की…

20 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की। बातचीत के…

13 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश के इंदौर में सीवर चैंबर में दो नगर निगम सफाई कर्मचारियों की कथित मौत का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 मार्च 2026 को सीवर…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में रायसीना संवाद के 11वें संस्करण का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में रायसीना संवाद के 11वें संस्करण का शुभारंभ…

13 घंटे ago

नीति आयोग और यूनिसेफ इंडिया ने आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में पोषण और स्वास्थ्य परिणामों को बेहतर करने के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए

पोषण और स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को मजबूत करने की दिशा…

13 घंटे ago