बिज़नेस

भारत और न्यूजीलैंड ने मुक्त व्यापार समझौते पर चौथे दौर की वार्ता आरंभ की

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता वार्ता का चौथा दौर (3-7 नवंबर, 2025) आज ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में आरंभ हुआ, जो 07 नवंबर, 2025 तक चलेगा। दोनों देशों के बीच संतुलित, व्यापक और परस्पर लाभ साझेदारी की दिशा में यह बढ़ता कदम है।

आर्थिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की साझा प्रतिबद्धता और मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए मार्गदर्शन पर यह चर्चा आधारित है। 16 मार्च, 2025 को वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के बीच बैठक में मुक्त व्यापार समझौता वार्ता आरंभ हुआ था।

चौथे दौर की वार्ता वस्तु और सेवा व्यापार और उत्पत्ति के नियमों सहित प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है। दोनों पक्ष पिछले दौर की वार्ता में हुई प्रगति को आगे बढ़ाने, लंबित मुद्दों पर सहमति बनाने और मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र पूरा करने की दिशा में रचनात्मक रूप से बातचीत कर रहे हैं।

वार्ता के दौरान भारत और न्यूजीलैंड ने भविष्योन्मुखी और समावेशी व्यापार ढांचे विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जो दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए सतत विकास और साझा समृद्धि लाए।

Editor

Recent Posts

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

48 मिनट ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

49 मिनट ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

52 मिनट ago

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वॉटर ट्रांसवर्सैलिटी ग्लोबल अवॉर्ड्स एवं कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित किया

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि विकास और पर्यावरण को विरोधी शक्तियों…

12 घंटे ago

पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र की स्थिति – भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा आज 51 उड़ानें संचालित करने की योजना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर निरंतर नज़र रख रहा…

12 घंटे ago