भारत

भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त कार्य समूह ने लोक प्रशासन और शासन सुधार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बैठक आयोजित की

लोक प्रशासन और शासन सुधारों के क्षेत्र में सहयोग पर भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की बैठक आयोजित की गई। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सचिव वी. श्रीनिवास और ऑस्ट्रेलियाई लोक सेवा आयुक्त डॉ. गॉर्डन डी ब्रूवर पीएसएम ने संयुक्त रूप से जेडब्ल्यूजी की अध्यक्षता की। नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (एनसीजीजी) के महानिदेशक डॉ. सुरेन्द्र कुमार बागड़े, डीएआरपीजी के अतिरिक्त सचिव पुनीत यादव और दोनों देशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए। कैनबरा में भारत के उप उच्चायुक्त सुनीत मेहता ने जेडब्ल्यूजी का संचालन किया।

इस बैठक में दोनों देशों ने सार्वजनिक सेवा वितरण के क्षेत्र में सर्वोत्तम नवाचार विधियों को साझा किया है। पुनीत यादव, अपर सचिव डीएआरपीजी ने देश के सबसे बड़े सार्वजनिक सेवा वितरण उपकरणों जैसे अगली पीढ़ी के केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस); राष्ट्रीय ई-सेवा वितरण मूल्यांकन (एनईएसडीए-वे फॉरवर्ड); पीएमए के तहत योग्यता को मान्यता देना; भारत में ई-गवर्नेंस को प्रोत्साहित करना और भारत में सरकारी कार्यालयों में डिजिटल सुधार आदि पर प्रस्तुति दी।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से “माईगव-डिजिटल सरकारी सेवाओं की एकीकृत डिलीवरी” और सेवाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के बारे में जानकारी साझा की गई है। एनसीजीजी के महानिदेशक ने ऑस्ट्रेलियाई पक्ष को एनसीजीजी के क्षमता निर्माण कार्यक्रम के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दी।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की नीलामी के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में अन्वेषण लाइसेंस…

5 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में भारी यातायात वाले रेलवे फाटक पर भीड़ कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज को मंजूरी दी

भारत के परिवहन अवसंरचना एजेंडा को मजबूत करते हुए, भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)…

5 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ढ़ांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी

देश में रेल नेटवर्क और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने के लिए भारतीय रेल ने तीसरी…

5 घंटे ago

सुरक्षा बलों की युद्धक तत्परता बढ़ाने के लिए डीएसी ने 3.60 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 12 फरवरी, 2026 को…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में परमाणु ऊर्जा के त्वरित विस्तार की पुष्टि की; 2031-32 तक क्षमता तीन गुना होने का लक्ष्य

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक…

5 घंटे ago

सीसीआई ने बॉक्स वाले माइक्रोप्रोसेसरों के संबंध में इंटेल कॉर्प की भारत विशिष्ट वारंटी नीति के लिए उस पर जुर्माना लगाया

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इंटेल कॉर्पोरेशन पर उसके भारत-विशिष्ट वारंटी नीति के उल्लंघन के लिए…

5 घंटे ago