आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 1 सितम्बर 2025

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात राष्‍ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय अखबारों की प्रमुख खबर है। ड्रैगन और हाथी ने फिर मिलाया हाथ- शीर्षक से हिन्‍दुस्‍तान ने दोनों नेताओं की मुलाकात को सचित्र प्रकाशित किया है।

अमर उजाला लिखता है- भारत-चीन दोस्‍ती सही विकल्‍प… सीमा विवाद के परस्‍पर स्‍वीकार्य समाधान तलाशने पर सहमति। दोनों नेताओं के बीच 50 मिनट की बातचीत, चीनी राष्‍ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी का ब्रिक्‍स में आने का न्‍यौता स्‍वीकारा।

पीएम मोदी और जिनपिंग की मुलाकात पर दैनिक भास्‍कर की सुर्खी है- हमारी मजबूत दोस्‍ती ही राइट चॉइस।

सीएनएन ने लिखा है- ट्रंप टैरिफ के बीच एससीओ में पीएम मोदी का रेड कार्पेट वेलकम, बड़ा राजनीतिक संकेत।

द इकोनॉमिस्‍ट के अनुसार, चीन की आर्थिक शक्ति और टेक्‍नोलॉजी में बढ़त, भारतीय इंडस्‍ट्री के लिए बूस्‍टर साबित होगी।

पंजाब केसरी ने आईटीआर फाइलिंग, यूपीएस, सिल्‍वर हॉलमार्किंग और पर्सनल फाइनेंस में आज से होने जा रहे अहम बदलावों को प्रकाशित किया है।

राष्‍ट्रीय सहारा ने शीर्ष न्‍यायालय के निर्णय को प्रमुखता से दिया है- वाहन का इस्‍तेमाल सार्वजनिक स्‍थल पर नहीं, तो टैक्‍स भी नहीं।

भारत की एजुकेट गर्ल्‍स को रैमन मैग्‍सेसे पुरस्‍कार- जनसत्‍ता की प्रमुख खबर है। यह संस्‍था दूर-दराज के गांवों में लडकियों की शिक्षा के लिए काम करती है।

राजस्‍थान पत्रिका की मंडे इंस्‍पिरेशनल स्‍टोरी ध्‍यान आकर्षित करती है- मंदिर के चढ़ावे से किया पर्यावरण संरक्षण का अनोखा काम। रामायण ने बदल दी जिंदगी, पुष्‍पवाटिका प्रसंग से प्रेरणा लेकर लगाए एक हजार पेड़।

Editor

Recent Posts

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…

10 घंटे ago

कैबिनेट ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए विकसित भारत पहल – सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण एवं अनुसंधान योजना (VISTAR) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…

10 घंटे ago

कैबिनेट ने दुष्‍कर्म और पॉक्सो अधिनियम के मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों के लिए केंद्र प्रायोजित योजना को पांच वर्ष की अवधि के लिए जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…

10 घंटे ago

मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…

10 घंटे ago

TRAI ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…

10 घंटे ago