आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने कल रात दुबई में खेले गए अपने अंतिम लीग मैच में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। भारत ने 9 विकेट पर 249 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने महत्वपूर्ण 79 और हार्दिक पंड्या ने 45 रन की पारी खेली।
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने 5 विकेट लिए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 45 ओवर तीन गेंद में 205 रन पर सिमट गई। केन विलियमसन ने सर्वाधिक 81 रन बनाए। भारत के लिए, वरूण चक्रवर्ती ने एकदिवसीय मैच में पहली बार पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।
इस जीत के साथ, भारत अपने ग्रुप-स्टेज के सभी तीनों मैच जीतकर ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहा। भारत कल दुबई में पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला करेगा। इस बीच, न्यूजीलैंड बुधवार को लाहौर में ग्रुप बी विजेता दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में होगा।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…