खेल

भारत ने वेस्टइंडीज को आज सात विकेट से हराकर दो मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीती

भारत ने आज दिल्‍ली में दूसरे टेस्‍ट मैच में वेस्‍टइंडीज को सात विकेट से हराकर श्रृंखला दो-शून्‍य से जीत ली है।भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर वेस्टइंडीज से टेस्ट श्रृंखला में एकतरफा जीत हासिल कर अपना दबदबा जारी रखा है। यह शुभमन गिल की बतौर कप्तान पहली टेस्ट सीरीज थी, जिसमें टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के पांचवें दिन भारत ने 121 रन के लक्ष्य को तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

केएल राहुल ने नाबाद 58 रन की पारी खेली और साई सुदर्शन के बल्ले ने 39 रन जोड़े। पहली पारी में भारत ने 518 बनाए थे और वेस्‍टइंडीज 248 रन पर सिमट गई थी। मुकाबले के चौथे दिन कल फॉलोऑन खेल रही वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 390 रन बनाए। कुलदीप यादव प्‍लेयर ऑफ द मैच और रवींद्र जडेजा प्‍लेयर ऑफ द सीरीज़ चुने गए।

भारत ने अहमदाबाद में पहला टेस्‍ट, पारी और 140 रन से जीता था। वेस्‍टइंडीज से भारत ने लगातार 10वीं टेस्‍ट श्रृंखला जीती है। शुभमन गिल की कप्‍तानी में वेस्‍टइंडीज के साथ भारत की यह श्रृंखला तो शुभ रही पर अब कड़ी परीक्षा अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली श्रृंखलाओं में होगी।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

4 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

4 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

5 घंटे ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के बीच सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता का आह्वान…

5 घंटे ago