भारत ने ब्रिटेन के मैनचेस्टर में हीटॉन पार्क सिनैगॉग पर योम किप्पुर प्रेयर मीट के दौरान कल हुए आतंकी हमलों की निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य में इस दु:ख की घड़ी में ब्रिटेन के लोगों से साथ एकजुटता व्यक्त की है। मंत्रालय ने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बर्बर हमला अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर किया गया है।
मंत्रालय ने कहा कि यह हमला आतंकवाद की बुरी ताकतों से विश्व को मिल रही चुनौतियों की एक डरावनी चेतावनी है। इन खतरों से वैश्विक समुदाय को एकजुटता और सम्मिलित कार्रवाई के जरिए निपटना चाहिए।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की सहानुभूति और प्रार्थना मैनचेस्टर शहर के पीडि़तों और उनके परिवारों के साथ है।
असम, पश्चिम बंगाल, केरलम, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो…
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कल सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से…
अफ़गानिस्तान के हिंदू कुश में कल रात आये 5 दशमलव 8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप…
आईपीएल क्रिकेट में कल पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमरीकी विमानों को गिराए जाने का…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में डीआरडीओ की प्रमुख प्रयोगशाला -…