अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश उच्चायोग के सामने ‘प्रदर्शन’ को लेकर भारत ने किसी भी तरह की तोड़ फोड़ नहीं होने की पुष्टी की

भारत ने स्‍पष्‍ट किया है कि नई दिल्‍ली स्थित बांग्‍लादेश उच्‍चायोग के बाहर एक‍त्र हुए प्रदर्शनकारियों ने किसी तरह की सुरक्षा तोड़ने की कोशिश नहीं की। मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि कल बांग्‍लादेश के मैमनसिंह में दीपू चंद्र दास की हत्‍या के विरोध में 20 से 25 युवक बांग्‍लादेश के उच्‍चायोग के सामने एकत्र हुए थे और नारे लगाए थे। मंत्रालय ने कहा कि प्रदार्शनकारियों ने बांग्‍लादेश में अल्‍पसंख्‍यकों की सुरक्षा की भी मांग की।

मंत्रालय ने स्‍पष्‍ट किया है कि मौके पर तैनात पुलिस ने कुछ ही मिनटों में प्रदर्शनकारियों को वहां से हटा दिया। मंत्रालय ने कहा कि इस घटना को लेकर बांग्‍लादेश के कुछ मीडिया वर्गों में भ्रामक प्रचार किया जा रहा है, जबकि इस घटना से संबंधित साक्ष्‍य सार्वजनिक रूप से उपलब्‍ध हैं।

विदेश मंत्रालय ने वियना सम्‍मेलन के अंतर्गत अपनी जमीन पर विदेशी मिशनों और उच्‍चायोगों की सुरक्षा की प्रतिबद्धता को दोहराया। मंत्रालय ने कहा कि वह भारत देश में उभरती परिस्थितियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। भारतीय अधिकारी बांग्‍लादेश के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और उन्‍होंने बांग्‍लादेश में अल्‍पसंख्‍यकों पर हो रहे हमले को लेकर भारत की चिंता से अवगत कराया है। भारत ने दीपू चन्‍द्र दस की बर्बर हत्‍या के दोषियों को सजा देने की मांग की।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने 3,548 स्नातक-स्तरीय एनटीपीसी रिक्तियों की घोषणा की

भारतीय रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 06/2026…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री धन–धन्य कृषि योजना का आज एक वर्ष पूरा हुआ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…

5 घंटे ago

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए

सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…

5 घंटे ago

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…

5 घंटे ago

उत्तर रेलवे ने कहा- आज सभी रेल सेवाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…

6 घंटे ago

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…

6 घंटे ago