भारत

ISRO बुधवार को संचार उपग्रह ब्‍लू बर्ड ब्‍लॉक-2 का प्रक्षेपण करेगा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) बुधवार को संचार उपग्रह ब्‍लू बर्ड ब्‍लॉक-2 का प्रक्षेपण करेगा) बुधवार को संचार उपग्रह ब्‍लू बर्ड ब्‍लॉक-2 का प्रक्षेपण करेगा। यह अमरीका की एएसटी स्‍पेसमोबाइल कंपनी का उपग्रह है, जो एलवीएम-3-एम-6 रॉकेट के जरिए पृथ्‍वी की निचली कक्षा में भेजा जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा वाणिज्यिक उपग्रह होगा। यह ब्‍लूबर्ड ब्‍लॉक-2 उपग्रहों की अगली पीढ़ी है, जिसे अंतरिक्ष से सीधे सामान्‍य मोबाइल स्‍मार्ट फोन को सेल्‍यूलर ब्राडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।

इसरो द्वारा विकसित लांच व्हिकल मार्क-3 – एलवीएम-3 एक तीन चरणीय प्रक्षेपण यान है। इसका उपयोग पहले चन्‍द्रयान-2 और चन्‍द्रयान-3 मिशनों के साथ-साथ वनबेव के दो अभियानों में 72 उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए किया जा चुका है। एलवीएम-3 ने पिछले महीने एम-5 सीएमएस-03 मिशन को भी सफलतापूर्वक पूरा किया था।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने 3,548 स्नातक-स्तरीय एनटीपीसी रिक्तियों की घोषणा की

भारतीय रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 06/2026…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री धन–धन्य कृषि योजना का आज एक वर्ष पूरा हुआ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…

4 घंटे ago

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए

सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…

4 घंटे ago

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…

5 घंटे ago

उत्तर रेलवे ने कहा- आज सभी रेल सेवाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…

5 घंटे ago

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…

5 घंटे ago