खेल

भारत ने तीसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल गुवाहाटी में पांच मैचों की टी-ट्वेटी क्रिकेट श्रृंखला के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया। कप्‍तान सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में भारत ने श्रृंखला में तीन-शून्य की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

भारत ने दस ओवर में दो विकेट खोकर 154 रन का लक्ष्‍य हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में 68 रन और कप्‍तान सूर्य कुमार यादव ने 26 गेंद में 57 रन बनाए। अभिषेक शर्मा टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय मैचों में तेजी से अर्धशतक बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

उन्होंने केवल 14 गेंद में अर्द्धशतक लगाया। जसप्रीत बुमराह ने 17 रन देकर तीन विकेट लिये। उन्हें प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। चौथा टी-20 मैच बुधवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।

Editor

Recent Posts

तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण हेतु तीन सदस्यीय समिति गठित की

तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए…

2 घंटे ago

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के अंतर्गत कंपनियों को मंजूरी पत्र सौंपे

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग…

2 घंटे ago

CCRAS ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी को 13 भाषाओं में सुलभ बनाने के लिए AICTE द्वारा विकसित अनुवादिनी एआई के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

आयुष मंत्रालय के तहत केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद की जानकारी…

2 घंटे ago

एनसीएल ने समय से पहले हासिल किया 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य

सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने वित्त वर्ष…

2 घंटे ago

एनएचएआई ने इनविट और टीओटी मॉडल के माध्यम से 28,300 करोड़ रुपये से अधिक प्राप्त किए

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति मुद्रीकरण लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

2 घंटे ago