insamachar

आज की ताजा खबर

खेल

भारत ने पहले एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया

पुरुष क्रिकेट में भारत ने ऑकलैंड में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में एक-शून्य की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 185 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने 38, ग्लेन फिलिप्स ने 30 और डेरिल मिचेल ने 28 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने चार विकेट लिए, जबकि गुरनूर बराड़ ने तीन और अंशुल कंबोज ने दो विकेट हासिल किए।

बारिश के कारण डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नियम के अंतर्गत भारत को 32 ओवर में 143 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। भारतीय टीम ने 22 ओवर और चार गेंदों में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 74 रन बनाकर टीम की जीत में मुख्‍य भूमिका निभाई। शानदार गेंदबाजी के चलते अंशुल कंबोज को प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा एकदिवसीय मैच शनिवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *