insamachar

आज की ताजा खबर

खेल

एशियाई चैम्पियंस हॉकी प्रतियोगिता में भारत की लगातार पांचवीं जीत, सेमीफाइनल में कोरिया से मुकाबला

एशियाई चैंपियंस हॉकी प्रतियोगिता में कल शाम भारत ने दक्षिण कोरिया को आठ-शून्य से हरा दिया।

भारतीय टीम ने उत्‍साहित दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में पूरे मैच के दौरान अपना दबदबा बनाए रखा। पहले क्वार्टर में उन्होंने 3 गोल किए और बाकी बचे समय में 5 और गोल दागे। दिलप्रीत सिंह ने 2 गोल किए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह सहित 6 अन्य खिलाड़ियों ने बाकी के गोलों को अंजाम दिया। कुल गोलों में से 3 पेनल्टी कॉर्नर से और 5 फील्ड गोल थे। इस शानदार जीत के साथ, भारत ने अपने सभी 5 मैचों में जीत हासिल कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज है।

कल खेले जाने वाला सेमीफाइनल और 5 नवंबर को फाइनल मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होगा। सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला फिर से कोरिया से होगा। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में, द्वितीय स्‍थान पर रही जापान की टीम का सामना मलेशिया से होगा, जो लीग चरण में तीसरे स्थान पर है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *