अमरीका में आज मध्यावधि चुनाव होंगे। इन महत्वपू्र्ण चुनावों का असर राष्ट्रपति ट्रम्प के विधायी एजेंडे को आगे बढ़ाने की क्षमता पर पड़ सकता है।
प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 100 में से 35 सीटों पर मतदान होगा। सीनेट की इन 35 सीटों में से 13 पर फिलहाल डेमोक्रेटिक पार्टी और 22 पर रिपब्लिकन पार्टी का कब्जा है। सीनेट में बहुमत के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी को 51 सीटों का आंकड़ा हासिल करना होगा।
देश के सभी 50 राज्यों में मतदान होगा।





