भारत

भारत ने बांग्लादेश में बढते कट्टरपंथी बयानों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की

भारत ने बांग्लादेश से आग्रह किया है कि वह अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्‍यक कदम उठाए। कल नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने बांग्लादेश के साथ हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर खतरों और लक्षित हमलों के मामलों को लगातार दृढ़ता से उठाया है।

उन्होंने कहा कि इस बारे में भारत की स्थिति स्पष्ट है कि अंतरिम सरकार को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस्कॉन विश्‍व स्‍तर पर सामाजिक सेवा से जुड़ा प्रतिष्ठित संगठन है। चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बारे में उन्‍होंने कहा कि कानूनी प्रक्रियाएं चल रही हैं। भारत को उम्मीद है कि ये प्रक्रियाएं न्यायसंगत, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीकों से निपटेंगी।

रणधीर जायसवाल ने चिन्मय कृष्ण द्वारा गिरफ्तारी के बारे में कहा कि कानूनी प्रक्रियाएं चल रही हैं। भारत को उम्मीद है कि ये प्रक्रियाएं न्यायसंगत, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होंगी।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की

सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों…

8 घंटे ago

स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने और नवाचार को प्रोत्साहन हेतु DPIIT ने फोनपे और शेल इंडिया के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने डीपीआईआईटी की…

8 घंटे ago

TDB-DST ने दिल्ली स्थित मेसर्स वन2एक्स टेक प्राइवेट लिमिटेड को स्वदेशी एजेंटिक एआई तकनीक के व्यावसायीकरण के लिए सहयोग प्रदान किया

भारत सरकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत को वैश्विक अग्रणी देश के रूप में…

8 घंटे ago

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाबलीपुरम, तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं…

9 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की, चौथी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय और व्यावसायिक गोलमेज बैठकों में भाग लिया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर में उच्च स्तरीय द्विपक्षीय और व्यावसायिक…

9 घंटे ago