भारत ने अपने हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों की आवाजाही पर प्रतिबंध 23 अगस्त तक बढ़ा दिया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि पाकिस्तानी विमानों के भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले नोटिस टू एयरमेन को आधिकारिक तौर पर 23 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय रणनीतिक दृष्टिकोण और मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुरूप है। यह कार्रवाई पाकिस्तान के अपने हवाई क्षेत्र में भारतीय उड़ानों पर रोक लगाने के पहले लिए गए फैसले के बाद की गई है।
पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइनों द्वारा संचालित उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने की अवधि एक और महीने, 24 अगस्त तक बढ़ा दी है। इस बीच 23-25 जुलाई को भारत-पाकिस्तान सीमा पर राजस्थान में होने वाले वायु सेना अभ्यास के लिए भी नोटिस टू एयरमेन जारी किया गया है। भारतीय वायु सेना राजस्थान में बाड़मेर से जोधपुर तक के क्षेत्रों को कवर करते हुए एक बड़ा सैन्य अभ्यास करने के लिए तैयार है।
छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…
गुजरात विधानसभा ने कल सात घंटे से अधिक चली बहस के बाद बहुमत से समान…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…
सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…
लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…