विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने छह स्वर्ण, नौ रजत और सात कांस्य सहित 22 पदकों के साथ अपना अभियान का समापन किया। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में इस चैंपियनशिप में कल अंतिम दिन सिमरन शर्मा ने 200 मीटर दौड़ में रजत और प्रीति पाल ने 100 मीटर टी35 में रजत पदक जीता, दोनों ने इस प्रतियोगिता में अपना दूसरा पदक जीता है। पैरालंपिक चैंपियन नवदीप ने भाला फेंक स्पर्धा के F41 वर्ग में रजत और संदीप ने 200 मीटर टी44 में कांस्य पदक जीता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए भारतीय पैरा-एथलीट दल की सराहना की। भारत ने इस प्रतियोगिता में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण पदकों सहित 22 पदक हासिल किए, जो देश की पैरा-खेल यात्रा में एक नई उपलब्धि है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत द्वारा पहली बार इस प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजन की मेजबानी करने पर भी गर्व व्यक्त किया।
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में संपन्न विश्व पैरा-एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए आज भारतीय पैरा-एथलीट टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 22 पदक जीतकर पैरा-एथलीटों ने अपने साहस, जज्बे और दृढ़ संकल्प से देश को प्रेरित किया है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह उपलब्धि राष्ट्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है और भारत में पैरा-स्पोर्ट्स के विकास के लिए एक मज़बूत आधार प्रदान करती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि खेलों में समावेशिता और उत्कृष्टता के चलन को और मज़बूत करेगी।
भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…
भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…
वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…
सोने की संगठित तरीके से तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए,…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…
थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…