भारत आज से नई दिल्ली में 64वीं अंतर्राष्ट्रीय चीनी संगठन परिषद आईएसओ की बैठक की मेजबानी कर रहा है। तीन दिवसीय बैठक में 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इसमें चीनी और जैव ईंधन क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
भारत जैव ईंधन और अन्य उप-उत्पादों के उत्पादन में देश की नवीनतम तकनीक को अपनाने का प्रदर्शन करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक अनाज-आधारित डिस्टिलरी में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के औद्योगिक दौरे के साथ कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू कर रहा है।
भारत मंडपम में आज ‘चीनी और जैव ईंधन – उभरता परिदृश्य’ शीर्षक से एक कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। कार्यशाला का उद्घाटन केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी करेंगे। आईएसओ परिषद ने भारत को वर्ष 2024 के लिए संगठन के अध्यक्ष के रूप में नामित किया था। भारत दुनिया में चीनी का सबसे बड़ा उपभोक्ता और दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।
निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…
देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीबी) ने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के साथ…
भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…