मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, देश के और अधिक भागों में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, देश के और अधिक भागों में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मॉनसून अगले दो से तीन दिनों में गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में पहुंचेगा। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि मॉनसून अगले तीन से चार दिनों में छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के बचे हुए भागों में भी पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों में पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में तेज वर्षा हो सकती है। वहीं, पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई क्षेत्रों और सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में इस महीने की 28 तारीख तक कहीं-कहीं तेज वर्षा की संभावना है।

जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 27 और 28 जून को कहीं-कहीं तेज वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार औऱ पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में आज भर भीषण गर्मी की आशंका व्यक्त की है। हालांकि देश के शेष भागों में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

4 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

4 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

4 घंटे ago