अंतर्राष्ट्रीय

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा – भारत-जापान के बीच साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता को बढ़ाने में योगदान देती है

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत-जापान के बीच साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता को बढ़ाने में योगदान देती है। नई दिल्ली में आठवें भारत-जापान हिंद-प्रशांत मंच को संबोधित करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में दोनों देशों के बीच साझेदारी और मजबूत हुई है और यह पहले से कहीं अधिक महत्‍वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि भारत-जापान सहभागिता को अपनी क्षमताओं का लाभ उठाने, आपूर्ति श्रृंखलाओं को मज़बूत करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजें, सेमीकनडक्‍टर, महत्वपूर्ण खनिजों, स्वच्छ ऊर्जा और अंतरिक्ष में निवेश पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विदेश मंत्री ने उल्लेख किया कि दो प्रमुख लोकतंत्रों और समुद्री राष्ट्रों के रूप में, भारत और जापान की हिंद-प्रशांत के प्रति बड़ी ज़िम्मेदारी है ।

दो प्रमुख लोकतंत्रों और समुद्री राष्ट्रों के रूप में, भारत और जापान की हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति बड़ी ज़िम्मेदारी है। हिंद-प्रशांत महासागर पहल, जिसमें जापान समुद्री व्यापार, परिवहन और संपर्क स्तंभ का सह-नेतृत्व करता है, हमारे योगदान को और आगे बढ़ाने की क्षमता रखती है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की हालिया बातचीत पर ज़ोर देते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि यह दोनों देशों द्वारा अपनी साझेदारी को दी जाने वाली प्राथमिकता को दर्शाता है।

Editor

Recent Posts

राष्ट्र आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…

49 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

2 घंटे ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

2 घंटे ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

20 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

20 घंटे ago