बिज़नेस

भारत – न्यूजीलैंड ने एफटीए वार्ता शुरू करने की घोषणा की

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दीर्घकालिक साझेदारी है, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, लोगों के बीच मज़बूत संबंधों और आर्थिक पूरकताओं पर आधारित है। दोनों देशों ने व्यापार और निवेश को शामिल करते हुए, अपने द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में लगातार काम किया है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री माननीय क्रिस्टोफर लक्सन के बीच द्विपक्षीय बैठक की संध्या पर और हमारे आर्थिक सहयोग को गहरा करने की भावना के साथ, दोनों राष्ट्र एक व्यापक और पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत – न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ता के लिए वार्ता शुरू करने की घोषणा करते हुए प्रसन्न हैं।

इस महत्वपूर्ण कदम पर भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले के बीच 16 मार्च, 2025 को हुई बैठक द्वारा तय किया गया, जिसमें दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण साझेदारी की नींव रखी गई।

भारत – न्यूजीलैंड एफटीए वार्ता का उद्देश्य संतुलित परिणाम प्राप्त करना है जो आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण को बढ़ाए और बाजार पहुंच में सुधार करे। यह मील का पत्थर एक मजबूत आर्थिक साझेदारी, लचीलापन और समृद्धि को प्रोत्साहन देने के लिए एक साझा दृष्टिकोण को दर्शाता है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रसायन पार्क योजना “भारत औद्योगिक विकास योजना रसायन (भव्य रसायन) को मंजूरी दी”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में तीन समर्पित रासायनिक…

1 दिन ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तीन जिलों में रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कर्नाटक…

1 दिन ago

भारत और इस्राएल ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए वार्ता का दूसरा दौर सफलतापूर्वक संपन्न किया

भारत और इज़राइल ने प्रस्तावित भारत-इज़राइल मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता का दूसरा…

1 दिन ago

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में आज मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में आज मूसलाधार बारिश का रेड…

1 दिन ago

सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र सरकार और नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर सुधारों को लागू करने पर विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का दिया निर्देश दिया

सर्वोच्च न्यायालय ने आज केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को नीट-यूजी पेपर लीक मामले…

1 दिन ago

भारत ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में कथित दमन के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया को लेकर निराशा जताई

भारत ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में कथित दमन के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया…

1 दिन ago