बिज़नेस

इंडिया पोस्ट ने 31 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय राखी शिपमेंट की अनुशंसा की

रक्षा बंधन के अवसर पर, इंडिया पोस्ट आपको अपनी निर्बाध अंतर्राष्ट्रीय मेल सेवाओं का उपयोग करके दुनिया भर में अपने प्रियजनों को राखी भेजने के लिए आमंत्रित करता है। अपने प्रियजनों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं समय पर पहुंचाने के लिए, इंडिया पोस्ट दृढ़ता से सलाह देता है कि आप 31 जुलाई तक अपनी राखी शिपमेंट की योजना बना लें।

अंतर्राष्ट्रीय मेलिंग की जटिलताओं से निपटने तथा विलंब और सीमा शुल्क संबंधी परेशानियों की संभावना को न्यूनतम करने के लिए, निम्नलिखित बातों का पालन करना आवश्यक है:

  1. अपनी राखियों को सुरक्षित तरीके से पैक करें, ताकि उन्हें परिवहन के दौरान संभावित क्षति से बचाया जा सके।
  2. उचित पता लेबल का उपयोग करें और सटीक ज़िप कोड/पोस्ट कोड के साथ पूरा पता साफ़-साफ़ लिखें/टाइप करें। अपने मोबाइल नंबर का उल्लेख ज़रूर करें।
  3. निकासी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सीमा शुल्क घोषणा फॉर्म पर अपने पैकेज की सामग्री का सही-सही विवरण दें।
  4. प्रतिबंधित वस्तुएं, जैसे ज्वलनशील पदार्थ, तरल पदार्थ या शीघ्र खराब होने वाले सामान भेजने से बचें, क्योंकि उन्हें जब्त किया जा सकता है।

कस्टमज़ क्लीयरेंस और पार्सल डिलीवरी में बेहतर सुविधा हेतु, राखी से संबंधित वस्तुओं के लिए हार्मोनाइज्ड सिस्टम (एचएस) कोड शामिल करने पर विचार करें। हालांकि गैर-वाणिज्यिक शिपमेंट के लिए एचएस कोड अनिवार्य नहीं हो सकते हैं, लेकिन उनके शामिल होने से कस्टमज़ प्रक्रियाओं में काफी आसानी हो सकती है। राखी से संबंधित उत्पादों के लिए कुछ प्रासंगिक एचएस कोड इस प्रकार हैं:

  • राखी रक्षा सूत्र: 63079090
  • नकली आभूषण: 71179090
  • हैंड सीव्ज़ और हैंड रिड्ल्ज़(राखी सहित): 96040000
  • उबली हुई मिठाइयां, चाहे भरी हुई हों या खाली: 17049020
  • टॉफी, कारमेल और इसी तरह की मिठाइयां: 17049030
  • ग्रीटिंग कार्ड: 49090010

इन आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करके और इंडिया पोस्ट की प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय मेल सेवाओं का लाभ उठाकर, आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपकी राखियां सीमाओं को पार कर जाएं और विदेश में आपके प्रियजनों तक समय पर और सुरक्षित तरीके से पहुंच जाएं।

Editor

Recent Posts

उत्तर प्रदेश ने जल जीवन मिशन के दूसरे चरण के अंतर्गत सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ग्रामीण पेयजल शासन में संरचनात्मक सुधारों को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप…

3 घंटे ago

टोल अनुपालन और डिजिटल प्रवर्तन को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2026 में संशोधन किया गया

राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल अनुपालन को सुदृढ़ करने के लिए एक व्यापक और प्रौद्योगिकी-आधारित ढांचा…

3 घंटे ago

CCI ने सिंगापुर स्थित बेंटले एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड को बेबी मेमोरियल हॉस्पिटल में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सिंगापुर स्थित बेंटले एशिया होल्डिंग्स II प्राइवेट लिमिटेड को बेबी…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस बातचीत की और आगामी ईद के त्योहार की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से बातचीत की और…

4 घंटे ago

कैबिनेट ने बाराबंकी से बहराइच तक 101.515 किलोमीटर की 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड NH-927 निर्माण की सरकारी निजी भागीदारी वार्षिकी मोड परियोजना को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 6969.04…

6 घंटे ago