भारत ने खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों का खंडन किया है। भारत ने कहा कि इस तरह के बयान कनाडा में अलगाववाद, उग्रवाद और हिंसा को मिल रहे राजनीतिक संरक्षण को उजागर करते हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कल नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि इससे न केवल भारत और कनाडा के संबंधों पर असर पड़ेगा, बल्कि कनाडा में हिंसा और अपराध को भी बढ़ावा मिलेगा।
हरदीप सिंह ट्रूडो ने रविवार को टोरंटो में खालसा दिवस आयोजन को संबोधित किया था, जिसमें कईं खालिस्तानी समर्थक शामिल थे। प्रधानमंत्री ट्रूडो और कई अन्य नेताओं की उपस्थिति में इस आयोजन में खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए इसके अगले दिन भारत ने कनाडा के उप-उच्चायुक्त को बुलाकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
म्यांमार में रोजगार के नाम पर भारतीय नागरिकों से धोखाधड़ी के मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि तीन लोगों ने वापस भारत आने के लिए संपर्क किया है। इनमें से एक को स्वदेश लाया जा चुका है। उन्होंने म्यांमार में रोजगार के लिए आवेदन करने में सतर्क रहने की सलाह दोहराई।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…