खेल

सैफ अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत ने भूटान को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई

सैफ अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप में, मौजूदा चैंपियन भारत ने भूटान को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

मॉलदीव के माले में कल सेमीफाइनल में, भारत की ओर से रोहेन चफामयूम ने दो गोल किए, जबकि ओमांग डोडुम, मोहम्मद अरबाश और थोकचोम मालेमंगनबा ने एक-एक गोल किया।

इससे पहले, बांग्लादेश ने नेपाल को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बांग्‍लादेश के मानिक ने 11वें मिनट में निर्णायक गोल दागा।

फाइनल में कल भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। ग्रुप मुकाबले में दोनों टीम का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था।

भारत इस प्रतियोगिता चार खिताब जीत चुका है।

Editor

Recent Posts

जनगणना-2027: विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान शुरू, राष्ट्रपति मुर्मू ने सबसे पहले स्व-गणना कर राष्ट्र की अगुआई की

विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान जनगणना-2027 शुरू हो गया है। भारत सरकार ने आज…

41 मिनट ago

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा, देश में उर्वरक बीज और कृषि रसायनों का पर्याप्‍त भण्‍डारण उपलब्‍ध

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा है कि देश में उर्वरक बीज और…

1 घंटा ago

देश के विभिन्न हिस्सों में आज हनुमान जन्‍मोत्‍सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है

देश के विभिन्न हिस्सों में आज हनुमान जन्‍मोत्‍सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा…

1 घंटा ago

नासा के आर्टेमिस-2 मिशन की उल्टी गिनती शुरू

अमरीका के अंतरिक्ष एजेंसी नासा के आर्टेमिस-2 मिशन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।…

2 घंटे ago