भारत

भारत ने भूकंप प्रभावित म्यांमार को लगभग 15 टन राहत सामग्री भेजी

भारत ने भूकंप प्रभावित म्यांमा को लगभग 15 टन राहत सामग्री भेजी है। सूत्रों के अनुसार, यह सहायता हिंडन वायुसेना स्टेशन से भारतीय वायुसेना के सी-130जे विमान से पहुंचाई गई है।

राहत सामग्री में तम्‍बू, स्लीपिंग बैग, कंबल, भोजन और जनरेटर सेट शामिल है। आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए चिकित्‍सा सामग्री के रूप में पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, सीरिंज, दस्ताने और पट्टियाँ भी भेजी जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने म्यांमा और थाईलैंड में कल आए भूकंप पर चिंता व्यक्त की थी। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के नागरिकों की सुरक्षा और भलाई की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत, हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश मंत्रालय से म्यांमा और थाईलैंड की सरकारों के संपर्क में रहने को कहा है। म्यांमा और थाईलैंड में कल शक्तिशाली भूकंप आया था। इससे इमारतें, पुल और एक मठ ढह गया। म्यांमार में 144 लोग मारे गए। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में निर्माणाधीन इमारत के ढहने से 10 लोगों की मृत्‍यु हो गई।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

14 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

14 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

15 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

16 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

16 घंटे ago