श्रीलंका में आपदा से मरने वालों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई है। आपदा प्रबंधन केंद्र ने 4 सौ 86 लोगों की मौत और 3 सौ 41 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। चक्रवात दित्वाह के कारण भीषण तबाही से जूझ रहे श्रीलंका में ऑपरेशन सागर बंधु के अंतर्गत भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी कर रहे हैं।
जैसे ही श्रीलंका दशकों में आई सबसे भीषण आपदा चक्रवात दित्वाह से जूझ रहा है ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारत की सहायता जमीन पर एक महत्वपूर्ण जीवन रेखा बनी हुई है। अब तक मानवीय क्षति बेहद गंभीर साबित हुई है, अनेक जानें गई हैं, परिवार विस्थापित हुए हैं और समुदाय एक दूसरे से कट गए हैं। भारतीय वायु सेवा के हेलीकॉप्टर लगातार फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रहे हैं जबकि इंजीनियरिंग टीमें तेजी से तैनात किये जा सकने वाले बेलि ब्रिज के माध्यम से महत्वपूर्ण मार्ग बहाल करने में जुटी है। भारत अब तक ऐसे तीन पुल भेज चुका है। बाढ़ग्रस्त इन्दिवीतिया में आरोग्य मैत्री भीष्म – बीएचआईएसएचएम क्यूब में आवश्यक चिकित्सा सेवाएं बहाल की हैं। जिनसे सैकड़ों लोगों का उपचार हो चुका है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के…
अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान का समर्थन किया…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने जनरल अटलांटिक सिंगापुर बीडब्ल्यूपी पीटीई लिमिटेड द्वारा बालाजी वेफर्स प्राइवेट…
एयर इंडिया ने घोषणा की है कि पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात के बीच अधिक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत…
पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए…