भारत ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किए हैं। इस पहल ने एक ही महीने में स्वास्थ्य सेवा प्लेटफ़ॉर्म पर सबसे अधिक 3 करोड़ 21 लाख लोगों के पंजीकरण सहित कई रिकार्ड बनाए हैं। इसने एक सप्ताह में ऑनलाइन स्तन कैंसर की जाँच के लिए सबसे अधिक लोगों के पंजीकरण का रिकॉर्ड भी बनाया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्माण की सराहना की है। इस उपलब्धि को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह की पहल बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जन आंदोलन महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को और गति देते हैं और नारी शक्ति के जीवन पर परिवर्तनकारी प्रभाव डालते हैं।
लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक-2025 ध्वनिमत से पारित कर दिया है।…
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन…
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का उल्लेख करते हुए…
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दोपहर ‘मेरा बूथ,…
भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में…