अंतर्राष्ट्रीय

भारत ने मालदीव के साथ छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए; मालदीव को चार हजार आठ सौ 50 करोड़ रुपये की ऋण सुविधा देने की घोषणा

भारत और मॉलदीव के बीच कल छह समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें मत्स्य-पालन और जल-कृषि, मौसम विज्ञान, डिजिटल ढांचे, यूपीआई, भारतीय औषध-कोश और ऋण सुविधा शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मालदीव में बुनियादी ढांचा विकास और अन्य कार्यों के लिए चार हजार आठ सौ पचास करोड़ रुपये की नई ऋण सुविधा की घोषणा की।

हमारी डेवलपमेंट पार्टनरशिप को नई उड़ान देने के लिए, हमने मॉलदीव के लिए 565 मिलियन डॉलर, यानी लगभग पांच हजार करोड़ की लाइन ऑफ़ क्रेडिट देने का निर्णय लिया है। यह मॉलदीव के लोगों की प्राथमिकताओं के अनुरूप यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से जुड़ी परियोजनाओं के लिए इस्तेमाल ली जाएगी।

दोनों देशों के बीच एक संशोधन समझौते पर भी हस्ताक्षर हुए, जिसके बाद मॉलदीव पर वार्षिक ऋण 5 करोड़ 10 लाख डॉलर से 40 प्रतिशत घटकर महज 2 करोड़ 90 लाख डॉलर रह गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू करने की भी घोषणा की।

आपसी निवेश को गति देने के लिए, हम शीघ्र ही बायलैटरल इन्वेस्टमेंट ट्रीटी फाइनलाइज करने की दिशा में काम करेंगे। फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भी बातचीत शुरू हो गई है। अब हमारा लक्ष्य है फ्रोम पेपर वर्क टू प्रॉस्पेरिटी लोकल करेंसी सेटलमेंट सिस्टम से रुपये और रुपया में सीधे व्यापार कर सकेंगे। जिस रफ्तार से यूपीआई को मॉलदीव में बढ़ावा मिल रहा है, इससे टूरिज्म और रिटेल दोनों को ताकत मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू ने रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर ज़ोर दिया।

रक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग हमारी मजबूत साझेदारी का प्रतीक है। साझेदारी अब वेदर साइंस में भी होगी। मौसम चाहे जैसा हो, अवर फ्रेंडशिप विल ऑलवेज रिमेन ब्राइट एंड क्लियर। मॉलदीव की रक्षा क्षमताओं के विकास में भारत निरंतर सहयोग देता रहेगा। हिन्द महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता, और समृद्धि हमारा साझा लक्ष्य है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में भारत के प्रति एकजुटता के लिए राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा और आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में भारत के प्रति एकजुटता के लिए राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू को धन्यवाद दिया। मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने ऋण सुविधा के लिए भारत का आभार व्यक्त किया।

Editor

Recent Posts

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई

देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…

2 घंटे ago

कैबिनेट ने वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए विकसित भारत पहल – सांख्यिकीय परिवर्तन, विश्लेषण एवं अनुसंधान योजना (VISTAR) को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…

3 घंटे ago

कैबिनेट ने दुष्‍कर्म और पॉक्सो अधिनियम के मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों के लिए केंद्र प्रायोजित योजना को पांच वर्ष की अवधि के लिए जारी रखने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…

3 घंटे ago

मंत्रिमंडल ने सभी अग्निवीरों को रक्षा बलों में समाहित किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया

संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…

3 घंटे ago

TRAI ने ‘नेटवर्क अनुभव’ प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…

3 घंटे ago